Taja Report

मुजफ्फरनगर कई अवैध प्लॉटिंग पर चल एमडीए बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण के जोन-01 में मंडल आयुक्त सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं  कविता मीना, उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 11.03.2026 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता  पुष्पेन्द्र त्यागी उर्फ बॉबी , अजय सिंह आदि स्थल जानसठ रोड पर भट्टे के पीछे, ग्राम बीबीपुर में लगभग 35 बीघा व सतीश कुमार आदि द्वारा स्थल एन0एच0 58 ग्राम शेरनगर, मु0नगर में लगभग 75 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों/प्लॉटिंगकर्ता द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

अतः आज दिनांक 11.03.2026 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जोन-01 में उक्त 02 स्थलों पर लगभग 110 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *