मुजफ्फरनगर /बिजनौर । मुजफ्फरनगर व बिजनौर लोकसभा से तीनों प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं।
समाजवादी पार्टी-इंडिया गठबंधन से श्रीमती रुचि वीरा, लोकदल-बीजेपी गठबंधन से चंदन चौहान, और बहुजन समाज पार्टी ( बसपा) से बिजेंद्र सिंह बिजनौर लोकसभा से प्रत्याशी होंगे। बहुजन समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यहां भाजपा से डॉ संजीव बालियान व सपा से हरेंद्र मलिक पहले ही प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। बसपा के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पार्टी ने बिजेंद्र चौधरी को बिजनौर सीट से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया है। बिजेंद्र चौधरी बड़े उद्योगपति है और अलीगढ़ के मूल निवासी है, पर पिछले लगभग 1 वर्ष से बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रहे थे। बसपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि दारा सिंह प्रजापति समाज के लिए यात्रा निकालने को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए थे।

