
मुजफ्फरनगर। ए टू जेड बजाज पर चेतक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की अब तक की बम्पर बिक्री की गई।
शहर में स्थित ए टू जेड बजाज पर चेतक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की दिवाली के फेस्टिव सीजन में बंपर बिक्री की गई। कंपनी से मिले लक्ष्य को देखते हुए 150 बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे गए। सेल्स विभाग से विवेक कुमार का कहना है कि ग्राहकों का भरोसा आज भी अपने पुराने बजाज पर उतना ही जितना पहले था। उनका कहना है कि 150 की बिक्री के साथ-साथ अभी लगभग 80 स्कूटर की बुकिंग भी शोरूम के पास है। स्कूटर के लिए ग्राहकों में होड़ लगी रही।
Author: Taja Report
Post Views: 8


