Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एडीएम वित्त समेत पांच एडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सीएम योगी का लापरवाह अफसरों पर कड़ा एक्शन लिया गया है। अपने कामों में लापरवाही बरतने पर 5 एडीएम वित्त और राजस्व और 3 एसडीएम से जवाब तलब किया गया है। जनहानि,क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की गई है। योगी सरकार ने लापरवाह एडीएम वित्त और राजस्व को सौंपी प्रतिकूल प्रविष्टि सौंपी गई है। आदेश के 2 दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।

कानपुर देहात के आपदा विशेषज्ञ को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ बांदा, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर के अपर जिला अधिकारी वित्त को प्रतिकूल प्रविष्टि के दायरे में डाला गया है वही सुल्तानपुर,मुजफ्फनगर के एडीएम वित्त और राजस्व को प्रतिकूल प्रविष्टि भेजी गई है। वही सिद्धार्थनगर एसडीएम सदर ललित मिश्रा से जवाब तलब किया गया है।

शादाबाद एसडीएम संजय सिंह से भी जवाब तलब किया गया है। अतरौली एसडीएम अनिल कुमार से मांगा स्पष्टीकरण माँगा गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *