मुजफ्फरनगर। प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज मे अग्निकांड हादसे के बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। एडीएम प्रशासन के निर्देशन में जिला अस्पताल मे बने बच्चा वार्ड का निरिक्षण किया गया। जिला हॉस्पिटल के ऑक्सीजन प्लांट, फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा का निरीक्षण किया गया।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी द्वारा हर बिंदु पर निरीक्षण किया गया।जिला हॉस्पिटल मे झाँसी अग्निकांड जैसी कोई वारदात ना को लेकर निरीक्षण किया गया। जिला झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुआ था बड़ा अग्निकांड, 10 नवजात बच्चो की जलकर मौत हो गई थी। जिस प्रक्रिया को लेकर मुज़फ्फरनगर के जिला अस्पताल में अधिकारियो द्वारा निरीक्षण किया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 20

