मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने डूडा विभाग द्वारा निर्मित सडको का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारीअरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने डूडा विभाग द्वारा निर्मित सडको का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परियोजना अधिकारी, डूडा एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के साथ साथ आवश्यक निर्देश दिए गए।
Author: Taja Report
Views: 14


