मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के शोरम गेट के पास बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक बाराती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात में जा रही स्विफ्ट कार और तेज रफ्तार कैंटर की आमने-सामने की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बारात की स्विफ्ट कार में कुल पांच लोग सवार थे। जो बुढाना से बारात में शामिल होने जा रहे थे। शाहपुर क्षेत्र के शोरम गेट के पास पहुंचने पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तालाबुद्दीन पुत्र मेहरदीन की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहपुर में भर्ती कराया।


