मुजफ्फरनगर । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण करने की फैक्ट्री का भंडाफोड, 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने/अधबने शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्रों की बरामदगी एवं शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.04.2024 को ग्राम काकडा से ग्राम रसूलपुर गेट के सामने मुर्गा फार्म के पास बन्द पडी फैक्ट्री को जब्त करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने/अधबनें अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 10.04.2024 को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम काकडा से पहले ग्राम रसूलपुर गेट के सामने मुर्गा फार्म के पास बंद पडी फैक्ट्री में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित है। इस सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा थाना शाहपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा बताये गये स्थान की घेराबन्दी कर सघनता पूर्वक चेकिंग अभियान चलाते हुए बन्द पडी फैक्ट्री में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए मौके से 02 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में बने/अधबने शस्त्र बरामद किए गए।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अब्दुल जब्बार पुत्र वहीद निवासी ग्राम जोला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* आसिफ पुत्र नईमूद्दीन निवासी तहसील रोड तकीयाकैद थाना सरधना जनपद मेरठ।
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि चुनाव में अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है जिसके कारण हमने अपने साथियों के साथ मिलकर इस स्थान पर अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य शुरू कर दिया क्योंकि यह काफी सूनसान इलाका है तथा यहां कोई आता-जाता नही है। हम अवैध शस्त्रों को सस्ते दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं जिसे हम आपस में बांट लेते हैं।
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
✅ 02 मसकट 315 बोर बने हुए
✅ 02 मसकट 12 बोर बने हुए
✅ 07 तमंचे 315 बोर बने हुए
✅ 01 तमंचा 12 बोर बने हुए
✅ 08 तंमचे अधबने बाडी व बट,
✅ 24 अधबने तमंचे 315 बोर
✅ 02 अधबने तमंचे 12 बोर
✅ 01 जिन्दा कारतूस 315
✅ 01 खोका कारतूस 12 बोर
*अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण-* 46 स्प्रिंग छोटी बडी, 19 नाल 315 बोर , 09 नाल 12 बोर ,14 पत्ती तमंचा की बाडी नूमा आकार, 13 छोटी बडी लकडी की फट्टी , 01 डिब्बी स्क्रू , 10 टुकडे लोहे की चादर के छोटे बडे , 04 बने ट्रिगर, 07 राड छोटी बडी, 01 एक्सटैंशन बोर्ड मय 01 बिजली केवल लम्बाई करीब 10 मी0, 01 बडी आरी , 06 रेती ,15 आरी के ब्लेड , 18 ब्लेड ग्राइन्डर , 01 सिकंजा , 01 ड्रिल मशीन , 07 छैनी(भिन्न भिन्न साईज की), 01 हथौडी व 01 हथौडा , 02 पेचकस छोटे बङे , 03 प्लास, 02 सण्ड़ासी, 01 रेगमाल , 03 सुमभी छोटी बडी, 01 डाई मशीन, 01बाट 05 कि0ग्रा0, 01 वैल्डिंग मशीन, 01 बैल्डिंग रौड पैकैट, 01 छोटी डाई वर्मा वाली, 03 रिंच चाबी, 08 ड्रिल छोटे बडे , 01 गुनिया लोहे की , 01 कटर लोहे का ,01 सिल्लीनुमा लोहे का गुटका ,01 टाट का बोरा)।
*गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0स0स0 117/24 धारा 3/5/25 आयुध अधि0 थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0स0स0 20/22 धारा 5/25 आयुध अधि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0स0स0 194/19 धारा 5/25 आयुध अधि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0स0स0 125/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु0स0स0 127/21 धारा 3/5/25 आयुध अधि0 थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0स0स0 117/24 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0स0स0 328/18धारा 25 आयुध अधि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 मानवेन्द्र भाटी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 372 जयवीर सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 227 महेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 2068 राहुल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 413 शिवम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 543 विनय कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

