मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान को सार्थक एवं प्रभावी तोर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास किए जा रहे हैं इसमें सभी के साथ पारदर्शिता के साथ कार्यवाही भी की जा रही हैं।एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने विभिन्न मार्गों पर अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया और ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए करीब एक दर्जन वाहनों पर कार्रवाई कर उनके चालान काटे और करीब 8 लाख रुपये का जुमार्ना भी लगाया हैं।एआरटीओ सुशील मिश्रा के इस सख्त रुख के कारण ओवरलोड वाहन चालकों व इसमें संलिप्त लोगों में अफरातफरी मची हुई हैं।इस अभियान के चलते विभिन्न मार्गों पर बड़े वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों को मार्गों के किनारे खड़ा करके वही खड़े हो गए हैं।वाहन चालक एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा के इस अभियान के समाप्त होने की पल पल की जानकारी अपने लोगों के जरिए लेते देखें गये हैं।इस दौरान एआरटीओ सुशील मिश्रा ने चेतावनी दी हैं कि मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ कोई भी वाहन मार्ग पर परिवहन करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों को किसी सूरत में मार्गों पर नहीं चलने दिया जाएगा।एआरटीओ की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है तथा वही एआरटीओ सुशील मिश्रा ने एक मैजिक गाड़ी को भी सीज किया हैं जिसके सभी कागज पूरे नही थें।एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती रहेगी,उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान करीब एक दर्जन ओवरलोड ट्रकों की जांच के बाद उन पर जुमार्ना ठोका गया है। उनका कहना है कि किसी भी दशा में जिले में ओवरलोड वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे अगर इस दौरान कोई भी ओवरलोड वाहन पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उस पर भारी जुमार्ना भी लगाया जाएगा।


