मुजफ्फरनगर । विकास भवन में जिला उद्योग बंधु की विशेष बैठक आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य रूप से जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी,सीडीओ संदीप भागिया,उपायुक्त उद्योग जैस्मिन फौजदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपयुक्त उद्योग ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग लगाने हेतु जिन उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये है इस निवेश से जनपद में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उक्त कार्यक्रम में जनपद के सभी उद्यमियों को जिनकी परियोजनाए धरातल पर आने के लिए तैयार है। *जिसमें सुपा पैनल्स एलएलपी से सुरेंद्र अग्रवाल* को जिलाधिकारीअरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के प्रमुख उद्योगों के साथ संवाद का एवं यूपी इन्वेस्ट के नवीन भवन के उद्घाटन का सजीव प्रसारण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन उपयुक्त उद्योग जैस्मिन फौजदार ने किया।उक्त कार्यक्रम में आईआईए चेयरमैन पवन कुमार गोयल, पंकज जैन, राहुल मित्तल,राज शाह,अंकुर गर्ग,अरविंद गुप्ता,अमित कुमार,जगमोहन गोयल,सागर वत्स, अजय पालीवाल आदि उपस्थित रहे।


