मुज़फ्फरनगर। सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए इनरव्हील क्लब चैम्बर द्वारा आज भगत सिंह रोड स्थित सब्ज़ी मंडी के बाहर कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों को धूपबत्ती, बिस्कुट, पेयजल की बोतलें, शिकंजी की बोतलें, बैंडेज सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
क्लब की अध्यक्ष श्वेता गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य का विषय है तथा क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा।
इस सेवा शिविर में क्लब की सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू जलोत्रा, आईएसओ निशा संगल, एडिटर चेतना सेठी, भारती साहनी, रानी गोयल, पूनम गुप्ता, मधु भार्गव, पूनम सिंघल, नीरू जैन, शिप्रा गुप्ता, निशा जैन, मीनाक्षी के साथ-साथ मनोज सेठी, राजेश गोयल, सुभाष साहनी, अजय भार्गव, डॉ. विजय गुप्ता, राघव गोयल एवं पवन कुमार गोयल सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन कांवड़ियों की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना के साथ किया गया।


