मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का विक्रय करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 250 किग्रा0 अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखों का भंडारण/विक्रय करने वालों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनाराण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी दिनेश चन्द के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.10.2024 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का भंडारण व विक्रय करने वाले 01 अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर आदर्श कालोनी स्थित अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न प्रकार के लगभग 250 किग्रा0 अवैध पटाखे बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरमादगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 472/24 धारा 288/125 बीएनएस ,5/9ख 1 (A) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
*1.* निशान्त जैन पुत्र विजय कुमार जैन नि0 म0न0 167 गली न0 02 आदर्श कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगीः-*
▪️ 250 कि0ग्रा0 अवैध पटाखे (7 प्लास्टिक के डिब्बे व एक खाकी रंग के गत्ते के डब्बे मे विभिन्न प्रकार के)
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीमः-*
*1.* प्र0नि0 दिनेश चन्द थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 तपन जयन्त थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 राजकुमार बालियान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 शेखर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 837 धनेश थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2421 बलदेव थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।


