मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से लोग परेशान हैं। कहीं एक खंभा नहीं और कहीं एक के बजाय दो खंभे बेवजह खडेÞ किए गए हैं। कुछ पैसे के लिये विभाग सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।
जरा से लालच में विद्युत विभाग ने भोपा रोड पर मेन आदर्श कॉलोनी में गली नंबर 4 में अन्दर की ओर बेवजह मोड़ पर दो बिजली के सीमेंट बाले खंबे लगा रखे हैं, जिनमें एक का कोई उपयोग ही नहीं है। एक खम्बे पर केवल प्राइवेट कंपनी का वाईफाई लगा हुआ है। कई बार यहां रह रहे लोगों की गाड़ियों में मोड़ते वक़्त बड़ा नुकसान हो जाता है। नाली का सारा पानी उस खम्बे के कारण रुका पड़ा है। इससे सरकार के सफाई अभियान को भी इस कारण चूना लग रहा है। वार्ड सभासद हिमांशु कौशिक को कई बार अवगत करवाया गया। वो अपने स्तर से नाली की पूरी सफाई करा देते है लेकिन विद्युत विभाग एक बार भी नहीं सुन रहा। वह अपनी मस्ती में मस्त है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जल्द ही अगर यह खम्बा नहीं हटा तो मेन रास्ता जाम किया जायेगा, जिसकीं जिमेदारी विभाग की होगी। सभी कॉलोनी वासियों ने जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने के लिए विभाग को आदेश करं।


