Taja Report

मुजफ्फरनगर आईजी मेरठ और डीआईजी सहारनपुर ने कांवड यात्रा को लेकर की बैठक

मुजफ्फरनगर । अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ द्वारा सहारनपुर परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर स्थित सभागार कक्ष में की गयी गोष्ठी, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

सहारनपुर परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करानेे हेतू अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ ध्रुवकान्त ठाकुर व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अजय कुमार साहनी द्वारा पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर स्थित सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर रोहित सजवान, पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रतापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर सिद्वार्थ वर्मा, प्रभारी कांवड सेल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

सर्वप्रथम अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा कांवड यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गयी जिसमें महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था, यातायात/रुट डायवर्जन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा कैम्प,मेडिकल/एम्बूलेंस व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित करने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। साथ ही असामाजिक/सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालों को चिन्हित करने, यदि दुर्घटना घटित होती है तो पुलिस रिस्पांस टाइम को कम से कम करने, अग्निशमन विभाग को अपने सभी उपकरणों को दुरुस्त रखने, डीजे संचालकों से मीटिंग कर निर्धारित डेसिबल का ही प्रयोग करन व मानक के अनुरूप ही डीजे की चौडाई व ऊचाई रखनेे, राजपत्रित अधिकारियों को कांवड़ रुटों पर नियमित भ्रमण/निरीक्षण कर प्रगतिशील कार्यों की समीक्षा करने तथा लम्बित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित विभागों से सम्पर्क कर उन्हे पूर्ण कराना सुनिश्चित करने, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से नियमित संपर्क में रहने तथा जलभराव की स्थिति होने पर तत्काल सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से सम्नवय स्थापित कर रास्तों को दुरुस्त करने, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर सर्तक दृष्टि बनाये रखने, सीमावर्ती जनपद व राज्यो के साथ समन्वय स्थापित करनेें, आवश्यक वस्तुओं के आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होंने सहित अन्य आवश्यक निर्देशों से सभी अधिनस्थ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

कांवड यात्रा-2024 में श्रद्धालुओं/कांवड यात्रियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित पानीपत-खटीमा मार्ग कांवड यात्रा के लिये प्रारम्भ किया गया है। इस मार्ग पर हरियाणा, शामली की तरफ से आने वाले कांवड यात्री ग्राम पीनना से रामपुर तिराहे, मुजफ्फरनगर तक सुगमता से आ सकेगें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *