मुजफ्फरनगर । थाना मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही — अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पटाखा निर्माण में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से अवैध रूप से निर्मित 1080 किलों अवैध पटाखे (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये)व पटाखा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद किए है।
अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली(कार्यवाहक) सुभाष चन्द्रा एवं थाना प्रभारी मंसूरपुर विपिन त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.10.2026 को थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरबालियान के जंगल में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जंगल में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री की घेराबन्दी की गयी तथा एक बारगी दविश देरक मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ग्राम पुरबालियान से 02 नफर अभियुक्तों को 1080 किलो अवैध पटाखे व पटाखा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 288/125 बीएनएस व 5/9बी (1) (A) 9बी (1) (B) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* राहुल कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी मौहल्ला सानियान बालाजी धाम के पास कस्बा शाहपुर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 35 वर्ष
*2.* उत्कर्ष त्यागी पुत्र अनिल कुमार त्यागी निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 1080 किलोग्राम माचिस पटाखा(90 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 किलो पटाखे)
✔️ 01 प्लास्टिक के कट्टे में करीब 50 किलो गंधक
✔️ 01 प्लास्टिक के कट्टे में करीब करीब 25 किलो बारूद
✔️ पटाखे मे प्रयोग होने वाला पिसा कोयला वजन करीब 125 किलो
➖ *पटाखा बनाने के उपकरण व सामग्री*- 02 पैकिंग टेप मशीन, 03 बारुद छानने वाले छरने, 03 छलनी प्लास्टिक, 15 प्लास्टिक टप, 02 कटटो में 12000 पैकिग डिब्बी, छप्पा 16 पेट्टी, रेफर पैंकिग पैकट 17 बंडल एक बंडल में 200 रेफर पैकट
✔️01 इलैकट्रोनिक कांटा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 विपिन कुमार त्यागी, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 अभिषेक गुप्ता, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 44 ललित भाटी थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगरा
*4.* है0का0 456 सोनू कुमार, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर।
*5.* का02230 लोकेन्द्र कुमार, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 06 मनीष कुमार, थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


