Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर अपमिश्रित खाद्य पदार्थो के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतू किया जाएगा जागरूक

मुज़फ्फरनगर । जनपद में अपमिश्रित खाद्य पदार्थो के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतु व आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी की बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जनपद में अपमिश्रित खाद्य पदार्थो के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतु व आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी की बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थो का विक्रय सुनिश्चित किये जाने हेतु समय-समय पर समाचार पत्र, प्रिण्ट मीडिया, गोष्ठियों के माध्यम से खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक किया जाये। तथा समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिठाईयाॅ,पनीर,मसालों, खाद्य तेल, दालों एवं साॅस के निमार्ण विक्रय पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाए। दूध व अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाॅचने हेतु आम जनमानस को घरेलू स्तर पर जागरूक किया जाय। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में एम0डी0एम0 (मिड-डे-मिल) के अन्तर्गत निर्मित खाद्य पदार्थो की जाॅच एवं नमूना संग्रह की कार्यवाही करते हुए उक्त कार्यवाही की सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दें। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत फूड हैण्डलिंग करने वाले स्टोरों की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से जाॅच करा कर एफ0एस0एस0ए0आई0 लाइसेंस/पंजीकरण बनाना सुनिश्चित करें एवं उनके द्वारा वितरित किये जाने वाले खाद्य पदार्थो की नियमित जाॅच करायें। कस्तूरबा गाॅधी विद्यालयों मे छात्राओं को दिए जा रहे खाद्य पदार्थो की नियमित जाॅच करे। यह भी निर्देशित किया गया कि समय-समय पर खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं उपभोक्ताओं के बीच गोष्ठी आयोजित कर जन जागरूकता कार्यक्रम किया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरन सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *