मुजफ्फरनगर । वाराणसी से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका ले कर मुजफ्फरनगर मे आए अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की गोली मार कर हत्या के मामले मे जैल भेजे गए चंद्र प्रकाश की न्यायिक हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है
आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ऐ सी जे एम सैकेंड विष्णु पांडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्बारा न्यायिक हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है ,
गत 17 मार्च रात्री को एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के बाहर एक वाहन में सो रहे राजकीय अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की साथ मे आए एक सिपाही चन्द्र प्रकाश ने गोली मार कर हत्या कर दी थी अगले दिन सिपाही को गिरफतार कर लिया गया था और घटना को लेकर अध्यापकों मे रोष फेल गया था और रोड जाम कर धरना दिया गया था पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की थी.
Author: Taja Report
Post Views: 12


