Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर अखिर क्यों चुनाव नहीं करा रहे हैं सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष, कहिं कोई ग़बन तो नहीं

 

सनातन धर्म सभा विवाद: बिना चुनाव नहीं हटेगा “कालातीत” का आदेश, रिकोल पर कड़ा पलटवार

मुजफ्फरनगर ।सनातन धर्म सभा प्रकरण में दाखिल Rejoinder ने विवाद को और गरमा दिया है। इस मामले की सुनवाई सहायक रजिस्ट्रार सोसाइटी, फर्म्स एवं चिट्स, सहारनपुर के समक्ष हुई। बहस के दौरान सभा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल (एडवोकेट) ने अपना पक्ष रखा, जबकि शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल की ओर से अमित गर्ग (एडवोकेट, इनकम टैक्स) ने पैरवी करते हुए ज़ोरदार बहस की। निर्णय जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rejoinder में स्पष्ट कहा गया है कि प्रबन्ध समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और नियमानुसार चुनाव कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में सहायक रजिस्ट्रार सोसाइटी, फर्म्स एवं चिट्स, सहारनपुर ने भी चुनाव कराए जाने की मांग को स्वीकार करते हुए शीघ्र चुनाव कराने का आश्वासन दिया है। अतः अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जाना ही संस्था में वैधानिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने का उचित माध्यम है। साथ ही, दिनांक 30.07.2026 के आदेश को यथावत रखते हुए आगे की चुनाव प्रक्रिया शीघ्र पूरी किए जाने की मांग की गई है।

बायलॉज़ के Clause 14 का हवाला देते हुए कहा गया कि चुनाव मई माह में होने निर्धारित थे और निर्धारित तीन वर्षीय कार्यकाल मई 2026 में ही समाप्त हो चुका है।

हमारी ओर से चुनाव कराने की मांग को सहायक रजिस्ट्रार सोसाइटी, फर्म्स एवं चिट्स, सहारनपुर द्वारा स्वीकार किया गया है तथा शीघ्र ही चुनाव कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। इससे यह स्पष्ट है कि प्रबन्ध समिति के निर्धारित कार्यकाल की समाप्ति के बाद अब लोकतांत्रिक एवं वैधानिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जाना ही उचित मार्ग है।

29 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद CA को जांच हेतु आवश्यक अभिलेख आज तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जबकि 30.07.2026 के आदेश में पांच वर्षों के खातों को जांच के लिए 10 दिन के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने से वित्तीय जांच में हो रहे विलंब पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

Rejoinder में यह भी उल्लेख किया गया है कि सहायक रजिस्ट्रार के समक्ष संस्था की ओर से यह कहा गया कि कोई दुकान ट्रांसफर नहीं की गई है। इस कथन की सत्यता संबंधित अभिलेखों के आधार पर जांचे जाने की मांग की गई है, जबकि संस्था के वार्षिक अधिवेशन में संस्था के कालातीत मंत्री  सतीश गर्ग के द्वारा दुकान ट्रांसफर के संबंध में प्राप्त रकम की जानकारी दी गई थी।

 

(अनुराग अग्रवाल)

आजीवन सदस्य, सनातन धर्म सभा, निकट झाँसी की रानी, मुजफ्फरनगर।

पता – 67/7 बाग केशव दास, मुजफ्फरनगर

M- +919412212830

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *