मुजफ्फरनगर। अक्षय तृतीया पर्व पर देशभर में भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम जी को नमन करते हुए पूजा-अर्चना एवं भंडारे के आयोजन किए गए। वहीं अनेक परिवारों में भगवान को जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। मुजफ्फरनगर में भी कई स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गांधी कालिनी गली नंबर 9 शिव नगर के श्री परशुराम महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी धार्मिक आयोजन के बीच भंडारे का आयोजन किया गया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद हरेन्द्र मलिक, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, सुबोध शर्मा, उमादत्त शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, प्रमोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज, विनोद पाराशर, राकेश शर्मा, नवनीत कौशिक, वरुण शर्मा, हरेंद्र शर्मा, पूर्व सभासद पूनम शर्मा, भाकियू नेता विकास शर्मा, हरीश त्यागी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुबह में ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आने का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हवन-पूजन में सभी की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की गई। भगवान परशुराम व भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


