मुजफ्फरनगर । सीएम योगी आदित्यनाथ कल एक दिवसीय सहारनपुर, मुजफ्फरनगर दौरे पर आएंगे। उनका कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दौरा करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 10:25 पर सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.40 बजे हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट सीएम पहुंचगे। जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में करेगे बैठक में विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की भी समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत 2:40 बजे सहारनपुर से मुजफ्फरनगर के लिए होगे रवाना। यहां वे बीआईटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Author: Taja Report
Views: 23


