कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कोटद्वार में रोड शो के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा पहुंचे और रोड शो निकाला। सैंकड़ो लोगों के साथ यह शो कोटद्वार के महाराजा वेडिंग पॉइंट से शुरू होकर मोंटेसरी पार्क तक निकाला गया। इस दौरान सीएम धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कोटद्वार विधायक ऋतू खंडूरी और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे। मोंटसरी पहुंच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थी सम्मान समारोह के तहत कई महिला समूहों लाखों के चेक भी वितरित किए।
Author: Taja Report
Post Views: 11

