हरिद्वार । उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें ₹45.62 करोड़ लागत की 21 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹1.16 करोड़ की 8 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। वहीं जनपद हरिद्वार के लक्सर में आयोजित “लाभार्थी सम्मेलन” के अवसर पर ₹68.82 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें ₹65.34 करोड़ की 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹3.48 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटित आवासों की चाबी, गैस कनेक्शन के साथ स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक, पीएम मातृ वंदन योजना के पात्रों को महालक्ष्मी किट, प्रदान किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास की मुख्य धारा से समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं तथा सुविधाएं पहुँचे, यही ध्येय लेकर सरकार कार्य कर रही है।

