Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुख्यमंत्री के शुकतीर्थ आगमन की तैयारियों का मंत्री अनिल कुमार व कपिल देव अग्रवाल ने जायजा लिया

मुजफ्फरनगर। पावन भूमि शुकतीर्थ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संत शिरोमणि सतगुरू रविदास-सतगुरू समनदास मिशन (रजि०) द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्रस्तावित आगमन (दिनांक 11 जून) के दृष्टिगत मंत्री अनिल कुमार व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

इस बैठक के दौरान दोनों मंत्रियो ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुसंगठित एवं भव्य रूप से पूर्ण की जाएँ, जिससे जनसाधारण को कोई असुविधा न हो और कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो।

इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, ब्लाक प्रमुख  अमित राठी,  जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम, मिडिया प्रभारी अंचित मित्तल आदि गणमान्य मौजूद रहें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *