

देहरादून। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने दोनों मंदिरों में 2.51-2.51 करोड़ रुपये दान दिए।
विशेष विमान से देहरादून पहुंचने के बाद मुकेश अंबानी हेलीकॉप्टर से दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। उनका मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया।
Author: Taja Report
Views: 19

