मुजफ्फरनगर। विजय दशमी के दिन दहन के लिए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार हैं।
नुमाइश मैदान में पुतला दहन खास होगा। पुतलों की आंख और मुंह से आग की लपटें निकलती नजर आएंगी। नई मंडी, पटेलनगर, गांधी कालोनी, इंदिरा कालोनी और रामलीला टीला पर भी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
नुमाइश ग्राउंड में 35 वें दशमी पर्व पर रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 50 और मेघनाद का 45 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। नई मंडी, पटेलनगर, गांधी कालोनी, इंदिरा कालोनी और रामलीला टीला के साथ जिले में 52 स्थानों पर परंपरागत तरीके से पुतले दहन करने और मेलों के आयोजन की तैयारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 30


