Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीशो के पार्सल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा मीशो ब्राण्ड के कोरियर कार्यालय से चोरी की घटना का सफल अनावरण, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर चोरों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये 40 मीशो पैकेट/पार्शल व 01 ई-रिक्शा  बरामद किया है।

थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04/05 सितंबर की रात्रि मीशो ब्राण्ड के कोरियर कार्यालय से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0-232/2026 धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 07.09.2026 को थाना भोपा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर चोरो को अथाई रोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 40 मीशो पैकेट/पार्सल व 01 ई-रिक्शा बरामद किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम  विक्की पुत्र कमल निवासी रूडकी चुंगी थाना कोतवाली नगर,  पवन पुत्र सुरेश निवासी रूडकी चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर हाल निवासी- दीपनगर थाना नेहरू ग्राम, देहरादून,  अरूण पुत्र मुकेश निवासी शुक्रताल रोड मोरना थाना भोपा तथा  शक्ति पुत्र सतपाल निवासी मोरना थाना भोपा, मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *