Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीरापुर सहित सभी विधानसभाओं के उपचुनाव की जीत को गम्भीरता से ले कार्यकर्ता : भूपेंद्र चाैधरी

मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मीरापुर में उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के मेरठ पहुंचने पर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत व सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनिन्दर पाल सिंह व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं सहित मीरापुर जाते हुए मोदीपुरम में स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में सभी नाै सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूल कर समरसता के साथ पार्टी अभियानों में लग जाएं।

उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य अभियान को गंभीरता से ले और अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाएं। पार्टी पदाधिकारी पार्टी के हित में काम करते रहे। उन्होंने गन्ना चुनाव में जीते सभी अध्यक्ष व संचालकों को बधाई दी पार्टी विचार धारा केअनुकूल कार्य करने की हिदायत दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *