Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीरापुर विधानसभा सीट पर 11:00 तक लगभग 26 प्रतिशत मतदान

मुमुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा सीट पर 11:00 तक लगभग 26 प्रतिशत मतदान हुआ है। ग्राम सीकरी में वोट डालने को लेकर हंगामा बताया जा रहा है कि वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा है। पुलिस ने हंगामे को शांत कर वोटर से वोट डालने को कहा

उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर भ्रमणशील रहकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान हेतु की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुशलता प्राप्त की जा रही है तथा मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सतर्कता पूर्वक डियूटी करें, बिना वैध आई0डी0 के मतदान केन्द्र के अन्दर किसी को प्रवेश न दिया जाये, मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फ़ोन न ले जाये, मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाए, यदि किसी प्रत्याशी या मतदाता द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाये, पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें, शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें तथा बुजुर्ग/दिव्यांग मतदाताओं की हरसंभव सहायता करें। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की जा रही है कि मतदान केन्द्र के पास अनावश्यक रूप से खडें ना हो, वोट डालने के पश्चात अपने अपने घर जाएं तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव युसूफपुर मतदान केंद्र पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने निरीक्षण किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *