मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा सीट उप चुनाव के लिए सपा से हाजी लियाकत अली का नाम आगे चल रहा है। हालांकि अभी घोषणा होना बाकी है। कादिर राना के पुत्र समेत कई दावेदार जोर आजमा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आज स्थानीय नेताओं के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वार्ता के बाद प्रत्याशी के नाम पर सहमति देंगे। लियाकत पहले भी मोरना से चुनाव लड़ चुके हैं और मामूली अंतर से हार गये थे। इसके अलावा कादि राना परिवार से भी कोई नाम आ सकता है। 
Author: Taja Report
Post Views: 36


