Taja Report

मीरापुर विधानसभा चुनाव : पोलिंग पार्टिया कूकड़ा मंडी से मतदान केंद्रों के लिए रवाना

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले कल मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सभी पोलिंग पार्टिया कूकड़ा मंडी से मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई। डीएम तथा अन्य अधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टी रवाना की गई।

मीरापुर उपचुनाव में 20 नवम्बर को मतदान और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र को 6 जोन व 33 सेक्टर में बांटा गया है। इस सीट पर 151 मतदान केंद्र व 328 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स अर्धसैनिक बल व पीएसी की तैनाती की गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *