Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव : सपा नहीं कॉंग्रेस का होगा प्रत्याशी,दोनों के बीच बनी सहमति – सूत्र

मुजफ्फरनगर । लोकसभा चुनाव के बाद हाल ही में खाली हुई मीरापुर विधानसभा सीट को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को लेकर एक असमंजस की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस गठबंधन को लेकर स्थिति साफ नजर आ रही है । मीरापुर विधानसभा सीट पर दोनों पार्टियों के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में हाईकमान के द्वारा कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी की जा चुकी है ,वहीं लोकसभा चुनाव में गठबंधन में शामिल आजाद समाज पार्टी के अलग होने के कारण समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एवं कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी के बीच मीरापुर विधानसभा सीट को लेकर वार्तालाप के बाद स्थिति साफ नजर आ रही है। जिस पर दोनों पार्टियों एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी । दोनों के बीच हुए वार्तालाप में मीरापुर विधानसभा सीट सूत्रों के माने तो कांग्रेस को दे दी गई है । जिस पर कांग्रेस के कई प्रत्याशी जिसमें पूर्व मंत्री सईदूजमा के बेटे सलमान सईद ,अब्दुल्ला आरिफ ,जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा कांग्रेस के दावेदार है । वहीं समाजवादी पार्टी से मुजफ्फरनगर लोक सभा सीट से बसपा के टिकट पर पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी इलम सिंह गुर्जर सहित समाजवादी पार्टी के कई छूट भैया नेता भी उपचुनाव को लेकर अपनी अपनी ताल ठोक रहे हैं ,परंतु हाई कमान के बीच हुई वार्ता में साफ तौर पर मीरापुर विधानसभा के उप चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी को प्राथमिकता दी जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *