Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीरापुर के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी हरिद्वार से बसपा प्रत्याशी

देहरादून । बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड में 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। मुजफ्फरनगर में मीरापुर के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी को हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
टिहरी गढ़वाल से नीम चंद्र छुरियाल बीएसपी प्रत्याशी होंगे । पौड़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा सुरक्षित से नरायण राम, हरिद्वार से जमील अहमद कासमी व नैनीताल से अख्तर अली माहीगिर को टिकट दिया गया है। हरिद्वार से प्रत्याशी बनाई गई भावना पांडे के इस्तीफे के बाद यहां उम्मीदवार बदला गया है। भावना पांडे के मामले से नाराज बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम को हटा दिया है। वहीं बसपा से बसपा ने यूपी के मीरापुर विधानसभा से पूर्व बसपा विधायक जमील अहमद कासमी को हरिद्वार लोस सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मीरापुर विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर जिले और बिजनौर लोकसभा सीट में आती है। भावना पांडे बीती 22 मार्च को बसपा में शामिल हुई थीं। उसी दिन उन्हें हरिद्वार सीट से बसपा का लोकसभ प्रत्याशी घोषित किया गया था। सोमवार को वह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिली थीं। जिसके बाद आज उन्होंने बसपा से त्यागपत्र दे दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल होने वाली थीं, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब वह देहरादून में प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *