Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीरांपुर विधानसभा सीट : भाजपाईयों के जोश ठंडे, रालोद में टिकट का घमासान

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नाड्डा के घर पर रविवार शाम को यूपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई।करीब घंटे भर तक चली मीटिंग में उप चुनाव को लेकर मंथन हुआ।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में मौजूद रहे। एक-एक सीट पर चर्चा हुई। तय हुआ कि विधानसभा की 9 सीटों पर बीजेपी खुद चुनाव लड़ेगी। मुजफ़्फरनगर की मीरापुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ दी गई है । यूपी बीजेपी कोर कमेटी की तरफ से बनाए पैनल पर विचार विमर्श हुआ।सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी।उससे पहले बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की लिस्ट पर मुहर लगेगी। गाजिÞयाबाद सदर, खैर, कुंदरकी, करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, मंझवा, फूलपुर और सीसामऊ सीट के लिए उम्मीदवारों के चयन पर बातचीत हुई।पिछले चुनाव में मंझवा और कटेहरी पर निषाद पार्टी के नेता चुनाव लड़े थे।मीरापुर की सीट आरएलडी के खाते में हैं।

बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया कि सात सीटों पर टिकट फाइनल हो गए हैं। चार सीटों पर पहले चुनाव लड़ चुके नेताओं को ही फिर मौका देने का फैसला हुआ है। साल 2022 में हुए यूपी चुनाव में इन दस में से तीन सीटों पर बीजेपी का कब्जा था। एक सीट पर आरएलडी के विधायक थे।मंझवा सीट पर निषाद पार्टी की जीत हुई थी।जबकि पांच विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी के पास थी। करहल सीट से अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे।बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने दस में से कम से कम सात सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। कुंदरकी विधानसभा सीट पर साठ प्रतिशत से भी अधिक मुस्लिम वोटर हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *