मुजफ्फरनगर । थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
थाना मीरापुर पुलिस द्वारा भुम्मा नहर पुल के दाहिनी तरफ मवाना की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ईंख के खेत में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 02 अदद तंमचे 12 बोर ,02 अदद तंमचे 315 बोर , 02 अदद मसकट 12 बोर, 01 जिंदा कारतूस 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 173/24 धारा 3/5/25 आर्मस एक्ट करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम–*
*1.* निसार पुत्र यासीन निवासी ग्राम भुम्मा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 02 अदद तंमचे 12 बोर
▪️ 02 अदद तंमचे 315 बोर
▪️ 02 अदद मसकट 12 बोर
▪️ 01 जिंदा कारतूस 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
▪️ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण