Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीनाक्षी ने शहर को सौंपी  90 लाख की सात सड़कें

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के विकास के लिए कराये जा रहे कामों को लगातार गति मिल रही है। मंगलवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के पांच वार्डों में राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब 90 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गयी सात सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता और सभासदों ने चेयरपर्सन का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मंगलवार को शहर की जनता को विकास की सौगात देने के लिए निकली। उन्होंने पालिका के अधिकारियों और सभासदों के साथ शहर के पांच वार्डों में तैयार सीसी सड़कों का लोकार्पण करते हुए उद्घाटन किया। शहर के वार्ड संख्या 20 में नगर पालिका परिषद् के द्वारा तैयार चार सीसी सड़कों और आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोकार्पण किया। वार्ड सभासद हनी पाल के साथ क्षेत्र की जनता ने उनका अभिनंदन किया और विकास कार्य को लेकर आभार जताया। इसके अलावा वार्ड संख्या 4 के अन्तर्गत वहलना इमामबाडा के पास, वार्ड संख्या 6 में मौहल्ला जसवंत पुरी में अनिल मास्टर से दीपक के मकान तक लिंक गलियों में सीसी सड़क, वार्ड संख्या 38 में सरवट हाजीपुरा में सीसी सड़क और नाली निर्माण तथा वार्ड संख्या 13 में मल्हुपुरा में सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान चेयरपर्सन ने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने और सुन्दर बनाने की पालिका की मुहिम मे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग की अपील की। पालिका के निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को पालिका के द्वारा राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि के तहत पांच वार्डों में करीब 90 लाख रुपये की लागत से तैयार सात सीसी सड़कों का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने क्षेत्रीय सभासदों के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान सभासद हनी पाल, विनीत कुमार, मरजुबाना, रितु त्यागी, आदिल मलिक, सभासद पति फकरूदीन के अलावा ठेकेदार और पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *