Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीनाक्षी चौक की मीट की दुकान के प्रचार में शिवमूर्ति का प्रदर्शन करने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक की मीट की दुकान के प्रचार में शिवमूर्ति का प्रदर्शन करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा फूड व्लॉगिंग करते हुए शिव चौक स्थित भगवान शिव मंदिर के दृश्य को आपत्तिजनक संदर्भ में प्रदर्शित किया गया। उक्त वीडियो के प्रसारित होने पर धर्म विशेष के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने तथा जनभावनाओं में रोष उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हुई।

प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा जांच की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि अनस नामक युवक, जो यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फूड व्लॉगिंग का कार्य करता है, द्वारा अल यामीन होटल (नॉनवेज रेस्टोरेंट) का फूड रिव्यू करते समय उक्त वीडियो बनाई गई थी। वीडियो में शिव चौक स्थित भगवान शिव मंदिर को अनुचित तरीके से सम्मिलित कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनस पुत्र सरफराज निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *