लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
यूपी राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार 10 जनवरी से मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। नामांकन 17 जनवरी तक होगा। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।
Author: Taja Report
Post Views: 13

