मुजफ्फरनगर। कुछ दिन पूर्व मिमलाना गांव से लापता किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
मंत्री कपिल देव ने बताया की मिमलाना गांव से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अगवा कर ले जाई गईं युवती को सही सलामत ढूंढ लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने दूरभाष के माध्यम से इस विषय से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस टीम का बहुत आभार व्यक्त किया है। किशोरी की बरामदगी को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था।
Author: Taja Report
Views: 55


