
मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल का लोकदल कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा रालोद गठबंधन के तमाम नेता वहां मौजूद रहे। पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान मंत्री अनिल कुमार सांसद चंदन चौहान विधायक राजपाल बालियान पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक समेत तमाम नेता उपस्थित थे। बाद में कलेक्ट्रेट पहुँचकर मिथलेश पाल ने नामांकन किया।
प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार सांसद चंदन चौहान लोक दल जिला अध्यक्ष संदीप मलिक साथ में मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 17


