मुजफ्फरनगर । मोरना में आज रालोद- भाजपा गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वक्ताओं ने एकजुट होकर मिथलेश पाल को विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। 
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मन्त्री डॉ. संजीव बालियान, मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, अनुराधा चौधरी, संदीप मलिक रालोद जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, विक्रम सैनी, राजपाल सैनी, धर्मपाल राठी, राम निवास पाल, कृष्णपाल, रविन्द्र बेनीवाल, मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, दिनेश सैनी, रामकुमार शर्मा, संजय राठी, डॉ. वीरपाल सहरावत, अजय कृष्ण शास्त्री, प्रभात तोमर रालोद मंडल अध्यक्ष, बब्बू राठी आदि उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 13


