मुज़फ्फरनगर। गुरुवार को GST विभाग कार्यालय पर मिठाई नमकीन विक्रेता व्यापारियों के साथ बैठक की गई। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत टैक्स बढ़ाने और हर उपभोक्ता को बिल जारी करने के लिए जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारियों को कहा गया। व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना गया और मौक़े पर ही निदान किया गया। विभाग की ओर से जॉइंट कमिश्नर एसआईबी ज्योति स्वरूप शुक्ल और जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक श्रीमती सांत्वना उपस्थित रहीं और मिठाई- नमकीन विक्रेताओं में नंदी स्वीट्स, मदन स्वीट्स, ऋषि स्वीट्स , मनु स्वीट्स इत्यादि के मालिक सहित लगभग 25-30 व्यापारी उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 36


