चंडीगढ़। मिट्स परिवार में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई , गणेश चतुर्थी के दिन मिट्स परिवार के दोनों प्रांगणों पर गणपति भगवान की स्थापना की गई.
इस अवसर पर एम के भाटिया ने बताया कि सनातन धर्म में भगवान गणेश की पूजा बेहद शुभ मानी गई है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक करते हैं उनकी सभी मुरादें पूर्ण होती हैं। ऐसे में जो लोग अपने जीवन के कष्टों को दूर करना चाहते हैं उन्हें बप्पा की आराधना जरूर करनी चाहिए। विसर्जन की शाम ढोल धमाका के साथ नाच गाने व रंग गुलाल के साथ मिटस परिवार ने पूरे धूमधाम से गणपति जी का विसर्जन किया।
Author: Taja Report
Post Views: 10


