Taja Report

मिट्स ग्रुप ऑफ कंपनी ने इस दिवाली पर 15 कारों और एक महीने की सैलरी के बराबर बोनस की घोषणा

पंचकुला । मिट्स ग्रुप ऑफ कंपनी ने इस दिवाली पर 15 कारों और एक महीने की सैलरी के बराबर बोनस की घोषणा की

मिट्स ग्रुप ऑफ कंपनी के संस्थापक और निदेशक, एम. के. भाटिया ने इस दिवाली अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। कंपनी के सभी कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी के बराबर दिवाली बोनस दिया जाएगा, जबकि एक वर्ष से कम समय से कंपनी में काम कर रहे कर्मियों को उनके कार्यकाल के आधार पर प्रो राटा बोनस दिया जाएगा।

इस अवसर पर एम. के. भाटिया ने अपने कर्मचारियों को ‘रॉक स्टार्स’ कहते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारी कंपनी की सफलता का असली श्रेय हमारे कर्मचारियों को जाता है। उनका समर्पण और काम के प्रति ईमानदारी कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है, और उन्हें पुरस्कृत करना हमारी जिम्मेदारी है।”

इसके साथ ही, इस साल दिवाली पर कंपनी अपने 15 कर्मियों को कारें उपहार में देने जा रही है। यह लगातार दूसरा साल है जब भाटिया ने अपने कर्मचारियों को कारें उपहार में दी हैं। पिछले साल दिवाली पर भी 12 कर्मचारियों को कारें भेंट की गई थीं, जिससे कंपनी और भाटिया की उदारता की चर्चा चारों ओर फैल गई थी। इस साल 15 और कारों के उपहार ने इस परंपरा को और मजबूत कर दिया है।

भाटिया का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ कर्मचारियों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना ही नहीं, बल्कि उनके जीवन में भी खुशियां लाना है। उनका मानना है कि खुशहाल और संतुष्ट कर्मचारी ही किसी कंपनी की असली ताकत होते हैं। मिट्स ग्रुप ने हमेशा से ही अपने कर्मचारियों की भलाई और संतुष्टि को प्राथमिकता दी है, और इस दिवाली बोनस और कारों के उपहार से यह एक बार फिर साबित हुआ है।

कर्मचारियों के बीच इस घोषणा के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। कंपनी के कर्मियों ने भाटिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से न केवल उनके मनोबल में वृद्धि होती है, बल्कि वे अपने काम को और भी अधिक उत्साह और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित होते हैं।

मिट्स ग्रुप ऑफ कंपनी ने अपने कर्मचारियों के कल्याण और उत्सव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है, और यह निश्चित रूप से कंपनी के सकारात्मक और प्रेरक कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *