Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी एवं चार ट्रैक्टरों को पकड़ा

मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देशों के क्रम में तहसील जानसठ के थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में तहसीलदार राधेश्याम गोंङ एवं नायाब तहसीलदार मीरापुर अजय सिंह के द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी एवं चार ट्रैक्टरों को पकड़ा है। ट्रैक्टर चालक द्वारा बताया गया कि यह मिट्टी गगन ब्रिक फील्ड वलीपुर के लिए खोदी जा रही है। जिसकी परमिशन उन्होंने कराई हुई है। परंतु मौके पर जांच में पाया गया कि जिस खसरा नंबर की अनुमति मिट्टी उठा के लिए ली गई है उसके अतिरिक्त भी खसरा नंबरों से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। जिसके बाद जेसीबी तथा चार ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बिना अनुमति लिये यदि किसी प्रकार का खनन किया जाता है तो आगे भी निरंतर इसी तरह के कारवाइयां चलती रहेगी।।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *