Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मास्को के थिएटर में नाच गा रहे थे लोग कि बरसने लगी गोलियां, 60 लोगों की मौत

मॉस्को। एक थिएटर में नाचते गाते लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए आतंकवादी हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हॉल में धमाके के बाद वहां आग लग गई। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया जाता है कि तीन से चार बंदूकधारियों ने एक साथ लोगों पर फायरिंग की। इसमें कम से कम 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीमें लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई हैं। अचानक गोलीबारी के बाद लगभग 100 लोगों ने थिएटर के तहखाने और अन्य लोग छत पर जाकर छुप कर अपनी जान बचाई। हमले के बाद चीख पुकार मच गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *