Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मावा भट्टियों पर सैंपल लिए, लाखों का सरसों तेल सीज

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए भैंसरहेडी गांव में दो मावा भट्ठियों पर छापा मार कर पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए भैंसरहेडी गांव में दो मावा भट्ठियों पर छापा मार कर पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया तथा मावा के दो नमूने संग्रहित किए गए। तत्पश्चात भव्य ट्रेडर्स शाहपुर के यहां छापा मारकर *682 लीटर* सरसों का तेल मिलावट का संदेह होने पर जप्त किया गया जिसके अनुमानित कीमत *116000 रुपए* है। सरसों के तेल का एक विधिक नमूना भी संग्रहित कर जहां क्षेत्र प्रेषित किया गया।

एक नमूना सरसों का तेल , मैं0 पूजा ऑयल एंड पूजा आटा लाडावाला, *15 टीन* मे लगभग *225 किलोग्राम* सरसों का तेल सीज किया, जिसका मूल्य *₹54,000*

तथा एक नमूना सरसों का तेल, मैं0भगवती आयल लड़ावाला से *08 टीन* मैं लगभग *100 किलोग्राम* सरसों का तेल सीज किया जिसका मूल्य *₹16,000* है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *