
मुजफ्फरनगर। बाईपास स्थित मारुति के शोरूम राधा गोविंद पर भयंकर आग गई।
पूरा शोरूम आग की चपेट में आने से जलने लग और लगातार ऐसी फटने से धमाके गूंजते रहे। दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हैं। मेरठ और सहारनपुर समेत जिले की मिलाकर एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू किया। मीनू टिहरी गर्ग बिंदल पेपर मिल की दर्जनों गाड़ियों व फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
शोरूम मालिक संचित गोयल ने दी शोरूम में आग लगने की पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब साढे दस बजे आग लगने की सूचना मिली। आग शार्ट सर्किट से लगी। प्रशासन ने आग बुझाने में पूरी मदद की। आग लगने के बाद सभी गाड़ियों को बाहर निकाल लिया गया था। शो रूम और कुछ सामान इसमें जला है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने लिया गया है।


