लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बार फिर से ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले इलेक्शन लड़ने का पार्टी का फैसला अटल है। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि बहुजन समाज पार्टी काफी मजबूती के साथ इलेक्शन लड़ने जा रही है। जिसके चलते फिर सियासी माहौल गर्मा गया है।
Author: Taja Report
Views: 27

