मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस द्वारा पटाखों का अवैध निर्माण व भंडारण करने वाला 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे तथा पटाखा निर्माण की सामग्री बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में किरायेदारों व नौकरों आदि के सत्यापन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक 23.11.2025 को थाना चरथावल पुलिस टीम किरायेदारों/नौकरो का सत्यापन किया जा रहा था इसी दौरान सूचना मिली की कस्बा चरथावल में पावटी रोड पर स्थित एक गोदाम में पटाखों का अवैध निर्माण व भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा गोदाम पर की तलाशी ली गयी तो वहां पर भारी मात्रा बने-अधबने पटाखे तथा पटाखे बनाने की सामग्री मिली जिसे पुलिस द्वारा जब्त/बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* अरशद पुत्र रियासत निवासी मौ0 तीरगरान कस्बा व थाना चरथावल मुनगर उम्र करीब 30 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
???? 1600 अनार पटाखे
???? 25 कि0ग्रा0 रुई पाउडर
???? 05 प्लास्टिक के कट्टो मे अधबने अनार करीब 1600
???? 10 कि0ग्रा0 लाल मिट्टी
???? 15 कि0ग्रा0 चिपकन पदार्थ
???? 100 फ्यूज (बत्ती) अनार पटाखा
???? 11 गत्ते पैटी
???? कच्चा माल अनार बनाने हेतु कुल बण्डल 94 प्रत्येक मे 37 रंग खाकी कुल संख्या 3778
???? एक पैकट गत्ता लेबल कुल 500
???? सील पैकिंग मशीन 08 मय 08 लोहा डाई
???? पटाखा बनाने में प्रयुक्त कैमिकल व सामग्री (02 छलनी कैमिकल छानने व एक सफेद बाल्टी प्लास्टिक , अलग अलग ब्राण्ड के स्टीकर रंग काला पीली गोल्डन नीला आदि करीब 200, काला चिंगारी लोहा कैमिकल करीब 05 कि0ग्रा0 ,कैमिकल शोरा सफेद रंग करीब 03 कि0ग्रा0 हरी व सफेद पोलिथिन मे ,फायर सेफ्टी सिलिण्डर 03 आदि।