Skip to main content

TR NEWS UP-UK

माता सीता, पीएम व सीएम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग

मुजफ्फरनगर । क्रांति सेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व मैं शहर कोतवाली पहुंचकर माता सीता के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप व अर्नव गोस्वामी के प्रति भी गंदे गंदे शब्दों का प्रयोग कर अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करने के संदर्भ में लोहिया बाजार निवासी सैयद मुमताज अली के खिलाफ खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कुछ असामाजिक तत्व लगातार सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं व सनातन धर्म पर टिप्पणी कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं कहीं उक्त व्यक्ति देश विरोधी ताकतों के इशारे पर देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावना भड़का कर दंगे करना तो नहीं चाहते।  सैनी  ने कहा उक्त व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए अन्यथा क्रांति सेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहेे। प्रदीप कोरी, गोपी वर्मा, आशीष शर्मा, विपुल गुप्ता, प्रदीप जैन, डॉ सचिन कुमार, राजकुमार सैनी आदि उपस्थित थे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *